अंबाला में इनेलो कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला

इनेलो सुप्रीमो व् पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज अंबाला में इनेलो कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।  अम्बाला पहुँचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ! इस मौके पर भारी संख्या में इनेलो नेता व् कार्यकर्ता मौजूद रहे । मंच से चौटाला में कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते  हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत मुझे जेल भेजने का काम किया।

||Delhi||Nancy Kaushik||इनेलो सुप्रीमो व् पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज अंबाला में इनेलो कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे !  अम्बाला पहुँचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में इनेलो नेता व् कार्यकर्ता मौजूद रहे ! मंच से चौटाला में कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते  हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत मुझे जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कहा  कसूर सिर्फ इतना  मैंने हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने का काम किया था। वहीं उन्होंने मंच से भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा ! उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म और जाती के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है। आने वाले चुनाव में उन्होंने इनेलो की सरकार बनने का दावा किया। 
इनेलो सुप्रीमो व् पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज अंबाला में इनेलो कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे ! इस मौके पर उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की मैं गांव का रहने वाला हूँ और हर किसी के दुख सुख में पहुंचा हूँ लेकिन 2005 में हमारी सरकार जाने के बाद कांग्रेस की सरकार ने एक साजिश के तहत मुझे जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कहा की मेरा कसूर केवल इतना था की हमारी सरकार ने 3 हज़ार पढ़े लिखे लोगों को नौकरी देने का काम किया था ! उन्होंने कहा की जिनको नौकरी मिली उनकी तो तरक्की हो गई लेकिन हमारा दुर्भाग्य रहा कि नौकरी दिलाने वाली सरकार के मुख्या को जेल जाना पढ़ा ! उन्होंने कहा कि उनको लगता था की चौटाला तो जेल में मरेगा और इनेलो पार्टी ख़त्म हो जाएगी ! वहीँ उन्होंने कहा की उनकी सोच के विरीत काम हो रहा है मैं भी जिन्दा हूँ और इनेलो पार्टी भी संगठन को मजबूत करने में आप लोगों ने पहले से ज्यादा अहम् भूमिका निभाई।
 
चौ ओम प्रकाश चौटाला ने ताऊ देवी लाल की बात करते हुए कहा की चौ देवी लाल ने नेतृत्व में पहले की सरकार का पतन करके अच्छे लोगों को सत्ता में लाने का काम किया ! उन्होंने कहा कि लोगों को विश्वास था की ये पार्टी ही लोगों की हित का काम करेगी ! उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे बहुत से देशों में जाने का मौका मिला सैर सपाटे के लिए नहीं बल्कि वहां की राजनीतिक , सामाजिक व् आर्थिक हालत की जानकारी प्राप्त करने के लिए ! वहीँ उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए लोगों में नफरत का बीज बोने का काम किया है ! उन्होंने भाजपा सरकार पर देश के लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।
 
पूर्व मुख्यमंत्री चौ ओमप्रकाश चौटाला ने भाजपा सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है बस ये लोग सत्ता के भूखे है और इन्हे पैसे से प्यार है ! सरकार पर पूंजीपतियों के हक़ में कानून बनाने का आरोप लगाया ! उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक दुखी व् परेशान है ! उन्होंने मंच से वहां पर बैठे कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की मैं आप लोगों का आभार प्रकट करने आया हूँ !वहीं उन्होंने भारत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक साल किसान दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे रहे ! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते थे की बने हुए कानून वापिस नहीं लेता ! उन्होंने कहा कि मैं उन बहादुर लोगों को बधाई देता हूँ जिन्होंने दृढ़ संकल्प लिया की मर जाएँगे पर जब तक काले कानून वापिस नहीं होंगे हम धरने से नहीं उठेंगे। 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री को हार मानते हुए न केवल काले कानून वापिस लेने पड़े बल्कि किसानो से माफ़ी भी मांगनी पड़ी ! वहीं उन्होंने इनेलो पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर भी बोलते हुए कहा कि पार्टी की परिवर्तन यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है ! उन्होंने इनेलो छोड़ कर गए लोगों के बारे में भी कहा की जो सत्ता के लालच में इनेलो छोड़ कर गए थे वो आज पचता रहे है ! उनका सीधा निशाना हरियाणा के डिप्टी cm दुष्यंत चौटाला पर था ! उन्होंने कहा की वो आज एक बार फिर सत्ता के खिलाफ होने लगे हैं ! वहीँ उन्होंने कहा की हमारा किसी से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है हमारा कोई राजनीतिक  विरोध नहीं है ! वहीँ उन्होंने कहा की ये पौधा चौ देवी लाल का लगाया हुआ है और जब उस पर फल लगने का समय आया तो लुटेरे लोगों ने उसका फल लूट लिया उनका इशारा खट्टर सरकार पर था ! उन्होंने इशारों इशारों में अपने परिवार से अलग हुए लोगों को साथ लाने की बात पर जोर दिया।